जिला कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने सार्थक पहल
गरियाबंद। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य को लेकर गरियाबंद जिला मुख्यालय के निकट की ग्राम पंचायत डोंगरीगांव के आश्रित ग्राम केशोडार में मतदाता जागरुकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत डोंगरीगांव एवं केशोडार में कुल 950 मतदाताओं के नाम शामिल है। आगामी माह में होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिये मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित जिला सी.ई.ओ. रीता यादव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पद्ममनी हरदेल द्वारा लोगों को मतदान करने हेतु जागरुक किया गया।

बिहान की दीदियों द्वारा रंगोली बनाकर, मतदान हेतु नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी, एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत डोंगरीगांव के सरपंच चमरुराम कमार, उपसरपंच आरती ध्रुव, सचिव कीर्तन साहू, जनपद ए.डी.ओ. राकेश साहू, एन.आर.एल.एम.से दुर्गेश साहू, प्रफुल्ल देवांगन, पंकज कुटारे, शिक्षिका विद्या सेन, बिहान समूह से- सुरेखा, ओम साहू, मीना साहू, नीरा बाई, दुर्गा मरकाम, ईश्वरी, भुनेश्वरी, संतोषी ध्रुव, तुलसी ठाकुर, कनेश्वरी, प्रेमलता, शांति, कांति मरकाम, रुपेश्वरी, जयमोतीन, देवकुमारी, भुपेश्वरी ध्रुव, मितानीन अन्नपुर्णा मानिकपुरी, नीरोबाई पटेल, आं.बा. कार्यकर्ता- लेखप्रभा, कृष्णाबाई साहू, ग्राम से लुकेश्वरी निषाद, सरस्वती ध्रुव, चुनेश्वरी निर्मलकर, द्रौपती दीवान, डुमेश्वरी साहू, मंगली ध्रुव, नीरा साहू, शारदा मानिकपुरी, संगीता ठक्कर शारदा ध्रुव, भारती चंद्रवंशी, ओमीन मानिकपुरी, संतोष सोरी, मेहतरुराम,भगवानदास आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुये।




