लो वोल्टेज व बिजली कटौती से अंचल के ग्रामीण परेशान

गरियाबंद- छुरा- मडेली। छुरा अंचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बुरी तरह चौपट हो गई है। अघोषित कटौती दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक तथा लो वोल्टेज की समस्या की वजह से उपभोक्ता बहुत परेशान है। सिंचाई के लिये पानी नहीं मिलने के चलते खेतों में दरारें पड़ने लगी है, वहीं धान के पौधे भी सूखने व मुरझाने लगे हैं। इससे आक्रोशित होकर ग्राम मड़ेली, खड़मा, कुरेकेरा, कोरासी,ओनवा,जरगांव, पीपरछेड़ी, गायडबरी,तालेसर,कनेसर,जुनवानी, पंक्तियां,बोइरगांव आदि के किसानों ने बिजली सब-स्टेशन का घेराव करने का निर्णय लिया है। नियमित बिजली आपूर्ति करने तथा अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।

आक्रोशित एवं परेशान लोगों ने कहा, कि मड़ेली- (खड़मा) में विद्युत सब-स्टेशन स्थापित तो किया गया है, लेकिन इसका सही लाभ क्षेत्र के लोगो को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पूर्व सूचना के कभी लोड शेडिंग, कभी मेंटनेंस, तो कभी 33 केवी में खराबी के नाम पर घंटों बिजली बंद कर दी जाती है। इससे उपभोक्ता परेशान रहते हैं। किसानों ने कहा इस संबंध में विद्युत सब-स्टेशन में सही जवाब नहीं मिलता।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।