14 फरवरी को सेलुद में 84 जोड़ा का मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह विजय बघेल होंगे शामिल

सेलुद : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेलुद में कल 14 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 84 जोड़ा वर वधू शामिल होंगे।जहां कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल होंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर एवं ग्राम पंचायत सेलुद के सरपंच श्रीमती खेमिन खेमलाल साहू उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम की तैयारी परियोजना अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग परिवार के द्वारा किया जा रहा है। उक्त जानकारी मध्य पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ पाटन के रिपोर्टर करन साहू से शेयर की है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।