स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत भिलाई में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत भिलाई में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

दुर्ग ; सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के संकार्य प्रभाग के निर्देशानुसार मनाए जा रहे ’स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत आज राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, उप क्षेत्रीय कार्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भिलाई इस्पात संयंत्र, सेल के उद्यानिकी विभाग के सहयोग से स्ट्रीट-22, सेक्टर-9, भिलाई नगर स्थित खुले मैदान में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े ; जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न; यातायात व्यवस्था में सुधार एवं कारगर पहल से सड़क दुघटनाओं में आई कमी

कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, उप क्षेत्रीय कार्यालय, दुर्ग के सहायक निदेशक श्री अभिषेक शुक्ला ने किया। उन्होंने प्रथम सिंदूर का पौधा रोपकर इस पुनीत कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग के महाप्रबंधक श्री एन.के. जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विक्रांत सरन,उप महाप्रबंधक, श्री राजेश कुमार शर्मा एवं श्री शंकर अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सिंदूर के पौधों का रोपण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़े ; “वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की ओर जिला दुर्ग की सशक्त पहल : निकुम, अरसनारा एवं ननकट्ठी में सामुदायिक मध्यस्थता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन”

स्वच्छता पखवाड़े के इस आयोजन में राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। स्वच्छता पखवाड़ा-2026  भिलाई में वृहद वृक्षारोपण सभी प्रतिभागियों ने न केवल पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, बल्कि रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया, ताकि भविष्य में ये पौधे हरित आवरण बढ़ाने, जैव विविधता के संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

इस अवसर पर सहायक निदेशक श्री अभिषेक शुक्ला ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, यह वृक्षारोपण कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प को धरातल पर उतारने का एक प्रयास है, जिसमें उन्होंने वृक्षारोपण को एक जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा, सुरक्षित और स्वस्थ कल सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्य अतिथि और भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक (उद्यानिकी) श्री एन.के. जैन ने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, दुर्ग के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे और निरंतर प्रयासों से न केवल क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी, बल्कि आम जनता भी वृक्षारोपण और पौधों की रक्षा के लिए प्रेरित होगी।

कार्यक्रम के अगले चरण में कार्यालय के स्टाफ ने रोपे गए सभी नए पौधों में पानी और जैविक खाद डाली ताकि उनका उचित संवर्धन हो सके। कार्यक्रम का समापन सामूहिक स्वल्पाहार के साथ प्रकृति के सानिध्य में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्थागत सामाजिक जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।