सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में वार्डों के लिये हुआ मैगा कैम्प

राजनांदगांव 12 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु शिविर कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में मेगा कैम्प लगाये जाने की कडी में वार्ड नं. 37 से 46 व 48 के लिए आज बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टाल मेें नागरिकों की समस्या से संबंधी आवेदन प्राप्त कर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। शिविर में जहॉ श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं निकाय संबंधी प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, योजना जैसी शासन की लाभकारी योजना का लाभ लेने जानकारी दी गयी।

वही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार तथा विद्युत विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ बताकर समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गयी। इसी प्रकार अन्य विभाग के स्टॉल भी लगाकर विभागीय जानकारी दी गयी तथा वार्डवासियो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। साथ ही जन सम्पर्क विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाकर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देेकर जनमन पत्रिका, ब्रोशर व पाम्पलेट का नि:शुल्क वितरण किया गया।

आज के शिविर में निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम सहित संबंधित वार्ड के पार्षदों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा व सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजेश जैन रानू, वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमिन राजेश यादव, पार्षद सर्वश्री हेमंत शेखर यादव, जैनम बैद, रवि सिन्हा, श्रीमती अमृता सिन्हा, डुरेन्द्र साहू ने शिविर का जायजा लेकर वार्डवासियो की आवेदन करने मदद कर शासन की योजना का लाभ लेने अपील किए। शिविर में वार्डवासियों से विभिन्न सेवाओं से संबंधित 11 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग के 7 एवं शिकायत के 4 आवेदन मिले। आवेदनों में श्रम विभाग के 1, निराश्रित पेशन के 3, राजस्व विभाग के 1, जल विभाग के 6 आवेदन में दो मांग एवं 4 शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जिसका प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा।

अंतिम कड़ी में 14 अक्टूबर बुधवार को वार्ड नं. 29 से 36 एवं 47,49,50 व 51 के लिए हाई स्कूल लखोली में शिविर

नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम ने कहा कि आज बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों का विभागवार एन्ट्री कर प्राथमिकता तय कर निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शिविर का प्रमुख उद्देश्य सभी विभाग एक जगह बैठकर नागरिकों की समस्या का निराकरण करना एवं उन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मेे जानकारी देकर लाभान्वित करना है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल शून्य करने आवेदन करने की अपील किये।

शिविर की अंतिम कड़ी में 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को हाई स्कूल लखोली में प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वार्ड नं. 29 से 36 तक एवं वार्ड नं. 47,49,50 व 51 के लिए शिविर आयोजित किये जायेगे। आज के शिविर में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।