बड़ी खबर : 40 स्कूली बच्चे घायल, ट्रक और बस में खतरनाक टक्कर

बलरामपुर : जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की स्कूली बच्चों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी है, जिसमें 35-40 बच्चे सवार थे। वहीं बताया जा रहा है की सभी बच्चों को चोट लगी है। बच्चों का राजपुर सीएचसी में इलाज जारी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बड़ा हादसा राजपुर-बलरामपुर के चांची के पास घटित हुआ है। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार 35 से 40 बच्चों समेत ट्रक ड्राइवर को भी गंभीर चोट आई हैं। बच्चों के परिजनो को गहरा सदमा लगा है। सभी बच्चों को राजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है और तत्काल इलाज किया जा रहा है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।