नवोदय विद्यालय में तृष्टि बिजौरा का हुआ चयन… सेल्फ स्टडी से हासिल की कामयाबी

दुर्ग-पाटन : शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर निवासी शिक्षक ललित बिजौरा की सुपुत्री कु. तृष्टि बिजौरा का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई दुर्ग में हुआ है । तृष्टि बिजौरा के पिता ललित कुमार बिजौरा और माता श्रीमती अदिती बिजौरा दोनों शिक्षक हैं।

तृष्टि घर में ही सेल्फ स्टडी करते हुए यह सफलता हासिल की है। वे प्रारम्भ से ही मेघावी छात्रा है तथा नर्सरी से लेकर कक्षा 5 वीं तक पूरे कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त की है । तृष्टि का कहना है कि, लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने से सफलता अवश्य मिलती है । उन्होंने समय सारिणी निर्धारित कर पढ़ाई की और यह सफलता प्राप्त की है।

तृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता अदिती बिजौरा और पिता ललित कुमार बिजौरा, भैया दिव्यांश बिजौरा सहित अपने शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया। नवोदय विद्यालय में चयन होने पर राधेश्याम बिजौरा, ललित कुमार बिजौरा, विमला देवी बिजौरा, श्रीमती अदिती बिजौरा, लक्ष्मीनारायण, प्रमोद, विनोद, प्रकाश, प्रदीप, गोलू, बीरेंद्र, देवेंद्र वर्मा सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।