मैनपुर से हेमचंद नागेश की रिपोर्ट:
गरियाबंद- मैनपुर विकासखंड ग्राम पंचायत गोहरापदर में वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस आदिवासी समाज के द्वारा मनाया गया।
आदिवासियों का कहना है कि भारतीय इतिहास में रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं की गौरवशाली शौर्य गाथाओं से भरा हुआ हैद्ध रानी दुर्गावती ने किसी के आगे घुटने नहीं टेके और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया।
मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा. ग्राम गोहरापदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




