दुर्ग : छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही तबादलों का दौर जारी हो गया है। इसी दौरान अब बड़ी संख्या में पटवारियों का तबादला हुआ है। दुर्ग जिला में एक जगह पर लंबे समय से जमे हुए 114 पटवारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत तहसील दुर्ग, भिलाई-3, धमधा, पाटन, अहिवारा और बोरी में 3 साल या उससे ज्यादा अवधि में एक ही तहसील में पदस्थ पटवारियों को प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर किया गया है।







