*आज परीक्षा पर चर्चा के 9वे संस्करण हेतु शहर के प्रथम नागरिक आदरणीय मधुसूदन यादव जी हुए उपस्थित*

*राजनांदगांव।*

आज महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी एवं  नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बच्चों को परीक्षा पर चर्चा  कार्यक्रम में टाइम मैनेजमेंट , टेंशन को दूर करना  ,  स्ट्रेस फ्री रहना  ,परीक्षा की तैयारी एक सतत प्रक्रिया है  जिसे निरंतर जारी रखना है  परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सर्वेश्वर दास स्कूल में किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय मधुसूदन यादव जी ने विद्यार्थियों को आ रही समस्या और कठिनाइयों से उभरने के टिप्स दिए तथा एक उदाहरण के माध्यम से जीवन में कभी भी असफल ना होना  और निरंतर प्रयास जारी रखना यह बताया

कार्यक्रम में पार्षद वर्षा शरद सिन्हा ने बच्चों को उत्साहित किया

एसएमडीसी के अध्यक्ष कमलेश सूर्यवंशी जी ने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया

सर्वेश्वर दास के दो विद्यार्थी जिन्होंने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें कक्षा 12वीं की पूनम साहू और दसवीं में नम्रता रजक का चयन हुआ था

आदरणीय जिलाधीश श्री जितेंद्र यादव जी , सीईओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह , जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के मार्गदर्शन में परीक्षा पर चर्चा  कार्यक्रम संपन्न हुआ  । कार्यक्रम में  डीएमसी सतीश ब्यौहरे एवं शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी गण,  विद्यालय के प्राचार्य श्री डॉ अमित घोष सर उपस्थित थे , विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं पालक उपस्थित थे

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।