घोरारी में अवैध देशी महुआ शराब बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार

रानीतराई/संतोष देवांगन : दुर्ग जिला का कमान सँभालते ही दुर्ग के नए पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने जिला के सभी थाना प्रभारियों और अधिकारीयों को निर्देश दिया है की जिले में जुआ सट्टा, अवैध शराब, गांजा के कारोबार पर नियंत्रण व अकुश लगाने लगातार कार्यवाही करें। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में जुआ सट्टा, अवैध शराब, गांजा के कारोबार पर नियंत्रण व अकुश लगाने लगातार अभियान कार्यवाही चलाये जा रहा है।

जिस पर आज दिनांक 31.05.2023 को ग्राम घोरारी में पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना पर आरोपी संतोष मारकण्डे पिता गणेश राम मारकण्डे देवव्रत मण्डावी पिता सुन्दरलाल मण्डावी एवं रामशरण पिता रंछोरदास बांधे निवासी घोरारी को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया।

थाना प्रभारी ऐनु देवांगन ने बताया की आरोपी गण के कब्जे में रखे प्लास्टिक जरकीन डिब्बा का तालाशी लेने पर 24 लीटर देशी महुआ शराब जप्त कर आरोपी गण के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

वही उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ए.के. देवांगन उपनिरीक्षक नरसिंह साहू, सउनि रेमन साहू, सउनि नकुल ठाकुर प्र.आर. सनत सिन्हा आरक्षक अखिलेश शर्मा तिलेश साहू . लक्ष्मीनारायण नेताम तुकाराम निर्मलकर की विशेष भूमिका रही हैं. क्षेत्र में अवैध कार्य करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।