सूरजपुर में मां बेटी की हत्या पर कोरिया में उबाल, फांसी की मांग !

कोरिया : सूरजपुर जिले में हुई निर्मम मां-बेटी हत्या के बाद पूरे कोरिया जिले में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है. इस जघन्य घटना ने न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे समाज को हिलाकर रख दिया है. पुलिस के प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या के बाद बैकुण्ठपुर के कुमार चौक पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और नम आंखों से मृतकों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान लोगों ने आरोपी को फांसी देने और उसका एनकाउंटर करने की मांग की.

सूरजपुर हत्या पर श्रद्धांजलि: श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर मां-बेटी को अंतिम विदाई दी. सभा में व्यापारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे. सभी की आंखें नम थीं और दिलों में गुस्सा भरा हुआ था. लोगों ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं का अंत हो सके. सभा में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अगर न्यायालय में देरी होती है तो आरोपी का एनकाउंटर कर दिया जाए.

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।