पाटन में ‘पुष्पा-फिल्म’ की तर्ज पर ‘कौहा लकड़ी’ की चोरी

पाटन/संतोष देवांगन : पाटन क्षेत्र में प्रतिबंधित लकड़ियों की कटाई व उसके अवैध परिवहन करने का सिलसिला लगातार जारी है और इसकी बात की खबर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ लगातार प्रकाशित भी कर रहा है वही इस कार्य से संबंधित अधिकारीयों को सुचना देकर उस पर अधिकारी के द्वारा कार्रवाही भी की जा रही है मगर न जाने किनके संरक्षण में यह अवैध कटाई और अवैध परिवहन सहित अवैध मुरुम खनन का कार्य जारी है।

आपको बता दे की अब लकड़ी माफिया ‘पुष्पा-फिल्म’ की तर्ज पर कौहा की लकड़ी को पुराना दिखाने और उसे अधिकारीयों की नजर से छुपाने ग्रामीण क्षेत्र के एकांत तालाब में डूबा दे रहे है जिससे की किसी को इस बात की कानो कान खबर न हो, ऐसा ही माजरा घोरारी और बिजेभाठा मार्ग के एक तालाब में देखने मिला जहा “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ को देखकर लकड़ी तस्कर भाग खड़े हुए। इतना ही नही बोरिद, असोगा,बिजेभाठा क्षेत्र में हजारों ट्रीप मुरुम का अवैध खनन कर चुके ठेकेदार पर अभी खनिज विभाग कार्रवाई के लिये चुप्पी साधे बैठी है ना जाने क्यों। आपको बता दे की इस क्षेत्र में किसी जैन ठेकेदार के द्वारा मुरुम की अवैध खनन की जा रही है।  जब इस बात की खबर पिछले दिनों “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ पर प्रकाशित किया गया तो एक भाजपा के सरपंच ने उक्त ठेकेदार को अपने रिश्तेदार बताते हुए खबर न लगाने की बात पर फोन किया था। फिर भी “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ प्रमुखता से खबर लगाया था जिस पर कुछ दिनों के लिये कार्य बंद तो हुआ था मगर अब फिर से उक्त ठेकेदार द्वारा खुलेआम मुरुम का खनन कर रही है।

आपको बता दे की सुबह 5 बजे से 7 बजे तक और रात 7 बजे से 11 बजे तक पाटन के कुछ आरामिलों में भी ट्रेक्टर और माजदा में प्रतिबंधित लकड़ियों को आते देखा जा सकता है।  लकड़ी तस्कर फारेस्ट विभाग और मीडिया से बचने अपनी खाली वाहन को सडक किनारे खड़ा रखते है और शाम होते ही खेतों में घुस कर वाहन में लकड़ी लोड कर देर रात तक आस-पास के आरामिलों में डंप कर दे रहे है , वही पाटन के चंडी मंदिर के सामने खेत में लगभग काफी मात्रा में कौहा पेड़ की छिलका डंप हुआ नजर आयेगा , हो सकता है इस बात की खबर लगते ही उक्त लकड़ी तस्कर इसे छुपाने या नष्ट करने की कोशिश कर सकता है बताया जाता है की पाटन के किसी मिल से कौहा की मोटी शाखाओं को छिल कर इसके छिलके को यहाँ फेका जा रहा है।

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ शराब , सट्टा , प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटाई, अवैध परिवहन, खनिज की अवैध खनन की सुचना संबंधित अधिकारीयों को दी है और उस पर इमानदार अफसरों के द्वारा की गई कार्रवाई की खबरों का असर लगातार दिखाई भी पड़ रहा है जिसके चलते कुछ चापलूस “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ की बुराई करने में लगे है. वही “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ टीम पाटन एसडीएम विपुल कुमार गुप्ता, फारेस्ट अधिकारीयों  व पुलिस अधिकारीयों को धन्यवाद देते हुए सलाम करता है +की उन्होंने “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ के संतोष देवांगन द्वारा दी गई सूचना पर तत्काल कार्रवाई की है। और आगे भी “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ के द्वारा यह अवैध कार्यों की खबर का प्रकाशन लगातार जारी रहेगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।