करे कोई और भुगते कोई और… गजब हाल है बॉस ! हेडमास्टर का गुड़ाखू घिसते हुए वीडियो बनाने वाला शिक्षक हुआ निलंबित

धमतरी : छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी में सोमवार को लगे जनदर्शन में एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। जहाँ एक निलंबित शिक्षक ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। और निलंबित शिक्षक ने बताया कि, उसकी इतनी ही गलती है कि उसने स्कूल में गुड़ाखू घिसने वाले हेडमास्टर का वीडियो बना कर विभाग में शिकायत की थी।

पीड़ित शिक्षक हनुमंत सिन्हा ने बताया कि, वो बरबाँधा स्कूल में हिंदी और संस्कृत विषय पढ़ाते हैं। स्कूल के प्राइमरी और मिडिल स्कूल के हेडमास्टर रोजाना स्कूल में ही गुड़ाखू घिसते थे, जिसका उसने वीडियो बनाकर विभाग में शिकायत की थी।

पीड़ित शिक्षक ने आगे बताया कि, गुड़ाखू घिसने वालों पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टे उसे ही शिकायत करने पर अधिकारी ने निलंबित कर दिया। धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने शिकायत को गंभीर बताते हुए जाँच करने की बात कही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।