कुर्मीगुंडरा में हुआ नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का शपथ ग्रहण समारोह

पाटन : दक्षिण पाटन ब्लाक के ग्राम पंचायत कुर्मीगुंडरा में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जहा नवनिर्वाचित सरपंच सहित सभी पंचों ने ग्राम पंचायत में शपथ लिया। वहीं सरपंच पद पर चुनाव जितने पर रुपेश कुमार कुर्रे ने कहा गांव में शिक्षा का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी और गांव में हाई स्कूल खोलने का प्रस्ताव पहले बैठक में रखूं. ताकि बच्चों को बाहर के स्कूलों में जाने की असुविधा ना हो।

वहीं मूलभूत सुविधा और शासन की योजना का पूरा लाभ गांव वालों को प्राथमिकता से दिलाऊंगा. साथ ही वातावरण को स्वच्छ रखने और गांव में जूवा खेलने वालों और चौक चौराहों में शराब पीने वालों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का पंचायत भवन को सर्विस प्रोवाइडर हब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य हो ताकि तमाम सरकारी योजनाओं की सुविधाएँ पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो मनरेगा योजना तहत श्रमिकों का पंजीकरण, जॉब कार्ड, कार्य आवंटन, मजदूरी सूची, मस्टर रोल, सामग्री सूची, पंजी संधारण, ई- एमबी की प्रविष्टि , जिओटैगिंग का पर्यवेक्षण, इत्यादि जैसे कई सुविधाएँ पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हों ।

वहीं जनता द्वारा चुने गए पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के नामों का भी एलान कर दिया गया है और प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं। उक्त जानकारी देवाशीष बघेल ने दी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।