बदमाशों ने किया फायरिंग, युवती हुई घायल

रायपुर : बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की देर रात लूट के लिए फायरिंग की है, बदमाश लुटेरों ने वीआईपी रोड में वी डब्ल्यू केन्योन होटल के पास रितिका इसरानी नामक युवती से लूटपाट करने के लिए गोली चला दी, और तुरंत दोनों बदमाश फरार हो गए .

वहीं फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे थे। प्रार्थिया रितिका इसरानी ने यह बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने वीआईपी रोड गयी थी. रात नौ बजे करीब दो बदमाश अँधेरे में खड़े थे।

युवती के साथ पहले मारपीट करने की कोशिश करे और बाद में मोबाइल और पैसा लूटने की कोशिश किया गया,इस दौरान एक बदमाश ने बंदूक निकालकर फायर कर दिया। गोली उसकी बाँह को चीरते हुए बाहर निकल गई. इस दौरान रितिका की दोस्त जान बचाकर भागी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।