दूल्हा बना शादी से पहले दो बच्चो का पिता ,एक ही मंडप में रचाई दो प्रेमिकाओं से शादी

कोंडागांव: बस्तर में अनोखी शादी हुई है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। युवक ने एक ही मंडप में लिया दोनों प्रेमिकाओं के साथ सात फेरे। बता दे की दूल्हा शादी के पहले दो बच्चों का पिता है। दोनों प्रेमिकाओं से उसे एक-एक बेटी है, दोनों दूल्हन अपने-अपने बच्चे को लेकर शादी के मंडप में पहुंचीं थी। यह विवाह आठ जून 2022 बुधवार को हुआ।

बताया जा रहा है की यह मामला केशकाल के ईरागांव क्षेत्र के उमला गांव की है, जहा यह अनोखी शादी देखने को मिली। बतादे की गांव के रजनसिंह सलाम से ग्राम आडेंगा निवासी दुर्गेश्वरी मरकाम के परिवार वालों ने पहले शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों की सगाई भी करा दी गई। दुर्गेश्वरी रजनसिंह के घर रहने आ गई थी ,कुछ महीने बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच रजनसिंह को आंवरी की सन्नो बाई गोटा से प्यार हो गया।

रजनसिंह और सन्नो के प्रेम प्रसंग के चलते सन्नो ने भी एक बेटी को जन्म दिया।जब लोगों को इस बारे पता चला तो रजनसिंह ने परिवार से बात की। समाज में बैठक भी की गयी। फिर दोनों युवतियों ने रजनसिंह के साथ शादी की रजामंदी दे दी। इसके बाद समाज की रजामंदी से रजनसिंह ने दोनों युवतियों से शादी की। वही आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष सोनूराम मंडावी ने बताया कि समाज और परिवार की अनुमति के बाद ही शादी के कार्ड छपवाए गए और शादी कार्ड में दोनों ही युवतियों का नाम लिखा गया। इस शादी में उमला गांव और आसपास के लोग वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।