
✍️रिपोर्टर हेमचंद नागेश मैनपुर
गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर तहसीलदार नीलमणी दुबे और नायब तहसीलदार अब्दुल वसीम सिद्दीकी अपने स्टाफ के साथ अमलीपदर पहुँचे राजस्व अमला अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम ढोर्रा में भूमि संबंधी आपसी विवाद का मौके पर निपटारा किया गया तथा नायब तहसीलदार अब्दुल वसीम सिद्दीकी ने ग्राम ढोर्रा के शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया जिसमें उनके द्वारा गुणवत्तायुक्त शिक्षा एवं शाला समय पर संचालन करने तथा मध्यान्ह भोजन के सम्बंध में निरीक्षण कर निर्देश दिया साथ ही जाति प्रमाण पत्र, गणवेश एवं पुस्तको की जानकारी ली

कैम्प कोर्ट का हुआ संचालन

तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने अमलीपदर के ग्राम पंचायत भवन में कैम्प कोर्ट लगाया तहसीलदार श्री दुबे और नायब तहसीलदार श्री वसीम सिद्दीकी ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ संवाददाता को बताया कि कलेक्टर गरियाबंद के निर्देशन एवं एस डी एम श्री हितेश पिस्दा के मार्गदर्शन में अमलीपदर का कैम्प कोर्ट संचालित किया जा रहा है ताकि इस क्षेत्र की जनता के कार्य आसानी से और समय पर हो सके अमलीपदर से मैनपुर की दूरी 80 किमी है , कैम्प कोर्ट लगने से यहां के लोगो को काफी राहत मिली है कैम्प कोर्ट पर मौके पर जीर्ण शीर्ण ऋण पुस्तिका वितरित की गई जिससे किसानों को खाद बीज के लिए असुविधा न हो
बैंक का किया निरीक्षण जानी समस्या

नायब तहसीलदार श्री वसीम सिद्दीकी ने छ ग राज्य ग्रामीण बैंक के बाहर अधिक सँख्या में भीड़ देखकर बैंक का निरीक्षण किया बैंक के शाखा प्रबंधक श्री रणजोध सिंह ने श्री सिद्दीकी को बताया कि बैंक में टोकन सुबह 9.30 से जारी किया जाता है और दूसरा टोकन दोपहर 2 बजे जारी किया जाता है जिसके कारण दोपहर के टोकन के लिए भीड़ हो जाती है श्री सिद्दीकी ने शाखा प्रबंधक एवं सरपंच अमलीपदर से चर्चा कर नगद निकासी में भीड़ को नियंत्रित करने हर सोमवार को ग्राम पंचायत भवन में दो बैंक सखी को उपस्थित रहकर नगद निकासी,आधार सीडिंग, एवं ए टी एम कार्ड जारी करने के निर्देश दिए शाखा प्रबंधक श्री सिंह ने प्रेस वार्तालाप पर बताया कि 3 माह पहले ही ए टी एम मशीन लगी है जिसमे हर समय पर्याप्त पैसा रहता है
ए टी एम कार्ड के सम्बंध में जानकारी
शाखा प्रबन्धक ने श्री सिद्दीकी को ए टी एम कार्ड बनाने की प्रक्रिया बताई ए टी एम कार्ड बनाने हेतु ग्रामीण बैंक का खाताधारक आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक फोटो लाना होगा ए टी एम कार्ड से एक बार में 10 हजार रुपये ,एक दिन में 20 हजार रुपए निकाल सकते है साथ ही हर माह में 5 बार पैसा निकालने पर किसी प्रकार का चार्ज नही लगेगा इसी तरह सोमवार को ग्राम पंचायत भवन में बैंक सखी से खाताधारक पैसे नगद निकासी करते है तो भी किसी प्रकार का शुल्क नही देना होगा श्री सिद्दीकी ने बताया कि इससे आम जनता को सुविधा होगी




