थाना प्रभारी ने चिल्ड्रेंस डे पर बच्चों को दिया मार्गदर्शन

विवेक मिश्रा, सतना : संग्राम कॉलोनी स्थित एमआइजी 16 में गुरुकुलम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में चिल्ड्रेंस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समर्पित संस्थान में चिल्ड्रंस डे के उपलक्ष पर मुख्य अतिथि के रूप में कोलगवां थाना प्रभारी श्री डीपी सिंह चौहान जी एवं नगर निगम सांसद प्रतिनिधि श्री नीरज शुक्ला जी उपस्थित रहे।

छात्रों में चिल्ड्रंस डे के उपलक्ष पर जोरदार उत्साह दिखा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कई छात्रों ने भाग लिया। जिस में उपस्थित अतिथियों द्वारा छात्रों को पुरस्कृत किया गया। तथा केक काट कर उत्साह वर्धन किया। इस पूरे कार्यक्रम में समाजसेवी सौरव त्रिपाठी एवं गुरुकुलम संस्थान के डायरेक्टर नीलेश मिश्रा सहित शिक्षक श्री अनूप सिंह अशोक विश्वकर्मा आनंद सिंह नम्रता सिंह दिलीप गौतम एवं बालेंद्र सिंह सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों को मार्गदर्शन दिया। और साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में जागृत करते हुए शिक्षा को सर्वोपरि मानकर मेहनत कर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जागृत किया। गुरुकुलम डायरेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि अगर कोई लक्ष्य को ठान लिया जाए तो असंभव नहीं है मेहनत और परिश्रम सफलता की कुंजी है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।