रायपुर। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में “सेवा पखवाड़ा–2025” को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव,प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जीसहित विधायकगण, सांसदगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया। “सेवा, संगठन और संस्कार” के इस अद्भुत संगम ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित और जनसेवा के मार्ग पर और भी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान की।
गौरतलब है कि 17 सितम्बर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।




