आदर्श ग्राम पंचायत कौही में सरपंच ने किया नवीनीकरण राशन कार्ड का वितरण

रानीतराई 18 मार्च  : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में 16 मार्च को आचार संहिता लगने के पहले छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा जारी किया हुआ नवीनीकरण राशन कार्ड का वितरण ग्राम पंचायत के माध्यम से हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

उसी क्रम में ग्राम पंचायत कौही में भी नवीनीकरण राशन कार्ड का वितरण ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा के हाथों किया गया। मौके पर ग्राम पंचायत के सचिव द्वारका प्रसाद यादव, रोजगार साहायक उमेंद्र साहू ,उप सरपंच धनेश्वर देवांगन, हेमू सोनकर ,अमर सिंह निषाद, राधा साहू, कृष्णा साहू, वीरेंद्र तिवारी ,कृष्ण कुमार तिवारी सहित अन्य पंच गण एवं राशन कार्ड लेने वाले हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।