साहित्य समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर झंडावंदन कर किया पौध रोपण

  • साहित्य समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर झंडावंदन कर किया गया पौध रोपण, वंदे मातरम गान के साथ आजादी के बलिदानियो का कृतज्ञता पूर्वक स्मरण ..

राजनांदगांव / आजादी की 79 वी वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति के द्वारा श्री जलाराम फार्म लिटिया में तिरंगा फहरा कर नीम करंज पीपल आदि पौधो का रोपण किया गया। इस दौरान साहित्य समिति के संरक्षक व छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक आत्माराम कोशा “अमात्य” व समिति के वरिष्ठ कवि गिरीश ठक्कर “स्वर्गीय” के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेहरू, नेताजी सुभाष बोस, वल्लभ भाई पटेल सहित स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले लाल बाल पाल और शहीद भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद राम प्रसाद बिस्मिल,असफाक उल्ला आदि को याद करते हुए धरती को हरा-भरा रखने नीम पीपल व आम करंज आदि के हवादार फलदार पौधे रोपे गए । झंडा वंदन व पौधरोपण के दौरान राष्ट्र गीत वंदे मातरम सहित संग आजादी के “मेरा रंग दे बसंती चोला”,, आदि तराने फिजाओं में गूंजती रही।

जन्म दिवस पर पौध रोपण कर पर्यावरण शुद्धि के संदेश
बता दें कि साहित्य समिति समिति के संरक्षक व किसान नेता अशोक चौधरी का जन्म दिवस 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन ही है। श्री कोशा व ठक्कर द्वारा श्री चौधरी के नाम पर एक हवादार पौध रोपण कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।

इसी तरह श्री ठक्कर ने 22 जुलाई को अपने साहित्यिक मित्र श्री कोशा के 70 वें जन्म दिवस पर उक्त मैदान में उन्होंने 22 हवादार फलदार व सुगंध बिखेरने वाले पौधो का रोपण कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी थी। हास्य-व्यंग्य के कवि श्री ठक्कर पिछले कई अर्से से पर्यावरण शुद्धि के काम में लगे हुए हैं और खासकर श्रावण के महिने में अपने जलाराम फ्यूल के आसपास में हरीतिमा बिखरने आचार्य सरोज द्विवेदी, श्री कोशा व राजगामी संपदा के अध्यक्ष रहे विवेक वासनिक के हाथों फलदार हवादार पौधों का रोपण करवा चुके हैं वह पौधे अब बड़े हो कर वातावरण में हरियाली बिखेर रहे हैं।

साहित्य समिति के अखिलेश मिश्रा “अकाट्य”, मानसिंह मौलिक, सुषमा शुक्ला “अंशुमन”, राकेश इंदु भूषण ठाकुर, पप्पू पौर्वात्य’ कलिहारी, करिश्मा श्रीवास्तव, रौशन साहू, पवन यादव “पहुंना”, आनन्द राम सार्वा “अनंत”, आदि ने श्री ठक्कर के पर्यावरण शुद्धि के कार्यों की सराहना की। पौधरोपण कार्यक्रम में हाथ बंटाने धन्नालाल चौहान, अमर सिंह बिहारी, नेरेद्र साहू, ओबारन दास किरण साहू राम सिग गिरधारी लाल सिंन्हा आदि का योगदान रहा। उक्ताशय की जानकारी साहित्य समिति के सचिव मानसिंह मौलिक द्वारा दी गई।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।