कुम्हारी: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा LKG और कक्षा पहली चयन लाटरी के माध्यम से गठित समितियों एवं पालकों द्वारा पात्र उम्मीदवारों को सभी पालकों की उपस्थिति में दिनां13-05-2023 दिन शनिवार को 11:00 बजे विद्यालय परिसर में निकाली गई।
जिसमें मान. मनहरण यादव जी अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, श्री राम कुमार सोनी (सांसद प्रतिनिधि), श्री विष्णु देवांगन (एल्डर मेन ), श्री मुकुंद राठौर (SMDC सदस्य ), श्री विक्रम शाह (सदस्य SMDC ) उपस्थिति रही।
सत्र 2023-24 के कक्षा पहली के 80 सीटों के लिए ऑनलाइन 273 आवेदन फॉर्म जमा हुए थे जिसमें 124 पात्र पाए गए और LKG के 20 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 282 आए जिसमें 139 पात्र पाए गए एवं बाकी सभी बच्चे निर्धारित उम्र से अधिक होने के कारण अपात्र पाए गए। पारदर्शितापूर्ण लाटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती लता रघु कुमार एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




