✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद
गरियाबंद : महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर प्रभात मलिक ने सांसद निधि से 4 निर्माण कार्याे के लिए 30 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर के वार्ड 13 में सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपये प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
इसी प्रकार छुरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कनसिंघी एवं ग्राम पंचायत पंडरीपानी में सी.सी रोड निर्माण 5-5 लाख रूपये और ग्राम पंचायत कुटेना में शेड निर्माण हेतु 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया है।




