राजनांदगांव ।
जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में आज मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम बदले जाने के भाजपा सरकार के फैसले के विरोध में जयस्तंभ चौक राजनांदगांव में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विष्णु लोधी ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों के जीवन की सुरक्षा है। इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना यह साफ दर्शाता है कि भाजपा सरकार न गरीबों को मानती है, न किसानों को और न ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को।
उन्होंने कहा, “जिस महात्मा गांधी ने देश को आज़ादी दिलाई, जिनके विचारों को पूरी दुनिया पूजती है, आज उसी गांधी के नाम से भाजपा सरकार को आपत्ति है। अगर भाजपा सरकार बापू को नहीं मानती, तो फिर वह किसी को नहीं मानती।” फिर भाजपा किसे मानतीं है यह भी एक सवाल है?
विष्णु लोधी ने आगे कहा कि मनरेगा देश के ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं की आखिरी उम्मीद है। आज जब बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, तब भाजपा सरकार योजनाओं को मज़बूत करने के बजाय उनके नाम बदलकर गरीबों के अधिकारों पर हमला कर रही है। और इस गारंटी को इस कानून को इस योजना को कमजोर कर रही है और पूरी तरह से खत्म करने की तैयारी कर रही है।
उन्होंने तीखे शब्दों में कहा, “जिस सरकार को महात्मा गांधी के नाम से भी आपत्ति हो, क्या ऐसी सरकार जनता की हो सकती है? क्या गरीब, मजदूर और किसान ऐसी सरकार को पसंद करेंगे? जवाब साफ है — कभी नहीं।”
विष्णु लोधी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा महात्मा गांधी के नाम, विचार और गरीबों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार का यह फैसला जनविरोधी है और इसके खिलाफ संघर्ष और तेज किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी, विधायक/पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ व विभागों के प्रतिनिधि, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य, नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता, किसान , मजदूर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट 




