(संतोष देवांगन) रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में जुलाई महीने के पहले सप्ताह में तीन दिन तक राशन कार्डधारियों को शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों में खाद्यान्न नहीं मिलेगा। विभागीय डाटाबेस को नये क्लाउड सर्वर पर स्थानांतरित करने का कार्य 1 जुलाई से लेकर 3 जुलाई तक किया जाएगा।
जिसके वजह से तीन दिन तक प्रदेशभर की राशन दुकानों बंद रखा जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उप. संरक्षण विभाग के अपर सचिव ने 28 जून को इस संबंध में आदेश जारी किया है। वहीं इस आदेश के तहत राज्य के सभी कलेक्टरों को विभागीय डाटाबेस को नवीन क्लाउड सर्वर पर स्थानांतरित किये जाने की जानकारी दी गई है। वर्तमान में खाद्यान्न पोर्टल को छोड़कर सभी विभागीय ऑनलाइन कार्यवाही राज्य डाटा सेंटर में स्थित विभागीय सर्वर के माध्यम से किया जा रहा है।
एसडीसी सर्वर में लगातार आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए नवीन क्लाउड सर्वर एनआईसी माध्यम से किराए पर लिया गया है। जिसमें विभागीय डाटाबेस को स्थानांतरित किया जाएगा। जिसके वजह से एसडीसी स्थित विभागीय सर्वर तीन दिन तक बाधित रहेगा।




