रानीतराई महाविद्यालय : “प्राचार्य डॉ. अरुण मिश्रा” ने कार्यभार ग्रहण किया।
रानीतराई :- स्व.दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय मे प्राचार्य डॉ.अरूण मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण किया, इस अवसर पर अपर संचालक उच्च शिक्षा दुर्ग संभाग डॉ.राजेश पांडे विशेष रूप से उपस्थित थे, पदभार करने के पश्चात प्राचार्य डॉ.अरूण मिश्रा एवं अपर संचालक डॉ.राजेश पांडे ने संयुक्त रूप से महाविद्यालय परिसर का अवलोकन किया।



