राजनांदगांव निवासी अंकित सड़क दुर्घटना में घायल, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप!

राजनांदगांव/डोंगरगांव । राजनांदगांव निवासी अंकित देवांगन जो प्रतिदिन बाइक से डोंगरगांव से राजनांदगांव आना-जाना करते हैं, उन्होंने प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अंकित के अनुसार, बीती रात लगभग 9:30 बजे जंगलपुर के पास सड़क पर पहले से एक पेड़ गिरा हुआ था। अंधेरा होने के कारण उन्हें सड़क पर पड़ा पेड़ दिखाई नहीं दिया, जिससे उनकी बाइक सीधे पेड़ से टकरा गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना में उनके सिर, आंख और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। आंख में गंभीर चोट लगी है तथा आंख और नाक से खून बहने लगा। उनका कहना है कि उनके दुर्घटनाग्रस्त होने के लगभग 30 मिनट बाद दो अन्य युवक भी उसी स्थान पर सड़क पर गिरे पेड़ के कारण दुर्घटना का शिकार हो गए।

अंकित देवांगन ने आरोप लगाया है कि पेड़ पिछले 1 दिनों से सड़क पर गिरा हुआ था, फिर भी संबंधित विभाग और प्रशासन द्वारा उसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया है कि यदि समय रहते पेड़ हटाया जाता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग की है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा सड़क पर गिरे पेड़ों और अन्य बाधाओं को तत्काल हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।