राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस – आठवीं वाहिनी में पदस्थ हवलदार शिव कुमार वर्मा ने आज शाम को अपने मुख्यालय पेंड्री स्थित कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दे की ममता नगर के गली नंबर पांच में निवास करने वाले करीब 43 वर्ष के शिव का स्वास्थ्य कुछ वर्षों से ठीक नहीं हुआ था। शिव को गले में कैंसर हो गया था। आत्महत्या का कारण बीमारी को ही माना जा रहा है।
आठवीं वाहिनी 12 वर्ष पहले शिव ने ज्वाइन की थी। 8वीं वाहिनी में नर्सिंग शाखा में सेवारत थे। शुरुआती वर्षों में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में सेवाएं देने के बाद कुछ वर्ष पहले मुख्यालय लौट गए थे। कैंसर होने के बाद उनका तबसे इलाज चल रहा था। तकलीफ व इलाज में बड़ी रकम खर्च के चलते वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे।
आज लंच के बाद उन्हें मुख्यालय में ही इधर-उधर टहलते देखा था। वाहिनी कार्यालय परिसर में संचालित अस्पताल में बैठते थे। अस्पताल कक्ष में ही शाम करीब 4.30 बजे उनकी लाश फंदे पर लटकती देखी गई। लालबाग पुलिस के अनुसार शिव इलाज के लिए अक्सर छुट्टी पर रहता था।
छुट्टी के बाद 17 मई को ड्यूटी पर लौटे गए थे। तबसे वे ज्यादा परेशान लग रहे थे। अस्वस्थता के चलते उन्हें ड्यूटी में छूट दी गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद लालबाग पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारने के बाद देर शाम शव जिला अस्पताल की मरचुरी में रखाई गई। बुधवार को सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। निरीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतक हवलदार कैंसर से पीडि़त था। मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।




