गरियाबंद / राजिम। 24 फरवरी से प्रारम्भ हो रहे पन्द्रह दिवसीय राजिम कुंभ कल्प मेले के शुरुआत में ही व्यवस्था चरमराई लग रही है। मेला स्थल में स्थानीय छोटे व्यवसायियों को जगह नही मिलने से उनमें नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय छोटे दुकानदार गुलाब साहू ,जगन्नाथ, कुसुम साहू,नेमिन वर्मा आदि ने बताया कि हमने दुकान के लिये आवेदन किया है और पिछले कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं किन्तु स्थानीय प्रशासन हमारी व्यवस्था सुनिश्चित नही कर पा रहे हैं।
कुछ लोगों ने बताया कि हमने अपनी व्यवस्था पर बांस बल्ली पर्दे लगाकर दुकान लगाने की तैय्यारी की थी किन्तु हमें हटा दिया गया। आरोप है कि एक दो लोग बाहरी व्यवसायियों को प्रश्रय दे रहे हैं।
एसडीएम राजिम धनन्जय नेताम के अनुसार इनके लिये व्यवस्था बनाई जायेगी।





