प्यार ने की प्यारी दुल्हन की हत्या, चाकु से किया 15 वार, जानिए पूरा मामला

रायपुर : कल रात दूल्हे ने दुल्हन की चाकू मारकर हत्या कर दी है। दो दिन पहले युवक-युवती की हुई थी शादी। बता दे की बंद कमरे में पति-पत्नी के बीच कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हे ने 15 बार चाकू से वारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह मामला राजधानी रायपुर के बृजनगर इलाके का है। दूल्हे असलम (22 वर्ष) का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पड़ोस मे रहने वाली महिला ने बताया कि कल दूल्हा अजीब हरकत कर रहा था। पर बहकी-बहकी बातें कर रहा था, और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही थी।

असलम 2 दिन पहले निकाह के बाद राजातालाब की रहने वाली कहकशां बानों (22 वर्ष) असलम की पत्नी बनकर बृज नगर के असलम के मकान में आई थी। कल मंगलवार की रात को ही रिसेप्शन था। असलम और उसकी पत्नी कमरे को अंदर से बंद कर तैयार होने के लिए गए थे तभी कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं और दोनों की लाशें बाहर निकाली गईं। दुल्हन के पेट, सीने, बांह और दोनों हाथाें पर चाकू से मारे जाने के निशान मिले है। दुल्हन की शरीर पर 15 बार चाकू से वार किया गया था।

असलम कहकशां से लव करता था। घर वालों ने इस वजह से दोनों का शादी कराया। असलम के लाश की जांच में पता चला कि उसकी जांघ और गर्दन पर चाकू से बड़ा कट लगा हुआ है और काफी खून बहने से उसकी भी मौत हो गई। कहकशां की लाश बेड पर थी और उसके सिरहाने पर चाकू पड़ा हुआ था, जिससे यह घटना हुई। घर वालों से कहा शादी करूंगा तो कहकशां से ही करूँगा । असलम के पिता ने बेटो बृज नगर में नया मकान बनाकर दिया था ताकि शादी के बाद नई जिंदगी शुरू कर सके।

CSP राजेश चौधरी ने बताया कि कल रात 7 बजे दुल्हन को तैयार करने ब्यूटी पार्लर की महिला असलम के घर पहुंची। रिसेप्शन में जाने के लिए असलम और उसकी पत्नी कपड़े बदलने कमरे में गए हुए थे। वे कमरा बंद कर दोनों आपस में बातें करने लगे। इस बिच  ऐसी बात हुई कि असलम का गुस्सा इतना बढ़ गया की चाकू से अपनी ही पत्नी पर वार कर दिया। लड़के की मां ने जब खिड़की से झांका तो देखा की दोनों की खून से सनी लाशें पड़ी थी, फिर पुलिस को खबर मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा और घर को सील कर दिया गया। अब बुधवार को घर की जांच की जा रही है, परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाशो को जांच के लिए अस्पताल भेजा और घर को सील कर दिया। अब आज बुधवार को घर की जांच की जा रही है, फिर पता चलेगा की किसने किसको मारा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।