*(सी आर सी) ठाकुरटोला में “पर्पल फेयर” थीम 2025 – 26 का हुआ भव्य आयोजन*

*➡️ लायंस क्लब के द्वारा किया गया वृहद् वृक्षारोपण*

राजनांदगांव। लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा आज 28 जुलाई को सेवा की राह में 2025 – 26 में आगे बढ़ते हुए आज दिव्याँगजन कौशल विकास पुनर्वास एवं सशक्तीकरण समेकित छेत्रिय केन्द्र जो की छत्तीसगढ़ का एक मात्र सेंटर है।
(सी आर सी) ठाकुरटोला में राजनांदगांव “पर्पल फेयर” थीम 2025 – 26 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे पूरे छत्तीसगढ़ से आकर संस्थाओं ने अपना स्टॉल लगाया और स्पोर्ट्स , एकल नृत्य,समूह नृत्य, एकल गायन, का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें आस्था मूक बधिर, शाला, राजनांदगांव शासकीय नर्शिग महाविद्यालय,मानवता लायंस मनोविकास केंद्र बोरसी दुर्ग,मनोकामना मनोविकास बलदेवबाग राजनांदगांव,अभिलाषा दिव्यांग संस्थान राजनांदगांव,बालाजी दिव्यांग विद्यालय धमतरी,अकांछा लायंस इंस्टिट्यूट रायपुर, बौधिक मदनता विद्यालय राजनांदगांव, श्रद्धा साईं महिला उथान खैरागढ़, सेंट्रल इंडिया इंस्टिट्यूट सिम्हांस सहित सभी संस्थाओं से आये लगभग 350 से 400  बच्चों के द्वारा प्रस्तुति दी गयी।

वही लायंस क्लब द्वारा कमेटी चेयर पर्सन सेमिनार कर सभी पदाधिकारियों नियुक्ति कर कार्य की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गयी। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम “सड़क सुरक्षा” पर स्लोगन प्रतियोगिता करायी गयी जिसमे यातायात पुलिस विभाग से कमल किशोर श्रीवास्तव जी कार्यक्रम में भाग शामिल हुए तथा प्रतियोगिता बच्चो ने भाग लिया। जिसमे प्रथम मनोज दास मानिकपुरी द्वितीय छगन साहू,तृतीय पुरस्कार तृप्ति साहू को मोनेंटो दिया गया उसके पश्चात सी आर सी के कैम्पस में लायंस क्लब के द्वारा वृहद् वृक्षारोपण किया गया जिसमे बेलपत्र , कदम, नीम, का पौधा लगाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात सभी संस्थाओं से आये प्रतिभागियों को इंटरनेशनल लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के द्वारा मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह जी (स्पीकर डॉ रमन सिंह जी के सुपुत्र  (पूर्व सांसद जी) , छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष उद्योगपति एवं लायंस क्लब के सरंछक लायन बलदेव सिंह भाटिया जी,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कोमल राजपूत जी सभी उपस्थित अथितियों का आभार प्रकट किया गया एवं स्मृति चिह्न भेट किया गया लायंस क्लब के भीष्म पितामाह हमारे आशीर्वादक लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर  डॉ लायन पुखराज बाफना जी, MJF लायन  राजकुमार शर्मा (रीजन चेयर पर्सन) लायन शारदा तिवारी (जोन चेयर पर्सन) PMJF लायन बृजकिशोर सूरजन , लायन सुनील मूंदड़ा उद्योगपति, संरक्षक लायन उम्मेदचंद कोठारी,लायन अशोक चौधरी, लायन संतोष लोहिया, सहित लायन सुनील बरडीया लायन राजेश जैन, राजू, लायन  सुदामा मोटलानी,लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के अध्यक्ष लायन अमित खण्डेलवाल लायन लायन सचिव मयंक शर्मा,लायन कमल किशोर साहू लायन मनोज गुप्ता,लायन लायन रणदीप भाटिया,लायन मुकेश चौबे,लायन कंचन चौबे,लायन अनीता जैन, लायन शोभा चौरसिया, लायन शोभा शर्मा, लायन शुभम् (टीना) खण्डेलवाल, लायन रेखा साहू, लायन धीरज सोनी,लायन मुकेश शर्मा, लायन नितेश पटेल,लायन चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, सी आर सी डायरेक्टर  स्मिता महोबिया , प्रोग्राम को ऑर्डिनेटर श्रीमती स्नेहा शर्मा ( वोकेशनल इंस्ट्रक्टर, सी आर सी, राजनांदगाँव ) एवं  मिस चुनमुन मोहंती (प्रोस्थेटिस्ट एंड ऑर्थोटिस्ट, सी आर सी, राजनांदगाँव ) ओरिएंटेशन टू सी आर सी सर्विसेस श्रीमती पूजा साहू ( फिजियोथेरेपिस्ट, सी आर सी, राजनांदगाँव ) एंकरिंग मिस फ़रीदा बेगम, फोटोग्राफी मिस्टर पुनीत राम साहू ( स्पेशल एजुकेटर ) एवं मिस श्रुति पांडेय ( स्पेशल एजुकेटर ) उपस्थित थे।  उक्त जानकारी संस्था के सचिव लायन मयंक शर्मा ने दी है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।