राजनांदगाँव। बालोद रोड पर समीपस्थ ग्राम सिंघोला स्थित महाकाल मंदिर में शनिवार को पौधे वितरित किए गए। महाकाल सेना द्वारा बेल पारिजात आदि के बड़ी संख्या में पौधे वितरित किए जाने के दौरान सांसद संतोष पांडे जी व पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्माजी, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत जी भी खासतौर से मौजूद रहे । इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महाकाल भक्त पवन डागा, राजू डागा, योगेश खत्री, अमित खंडेलवाल, संजू तेजवानी, संतोष पटाक, महेंद्र यादव, शिक्षा विभाग के चेयरमैन व वार्ड पार्षद आलोक श्रोती सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित थे।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट 




