पाटन न्यूज़ : तालाब में डूबा छात्र, कड़ी मशक्क्त के बाद निकली लाश, छात्र की हुई मौत

पाटन : अमलेश्वर क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। पहले छात्र को स्थानीय मछुआरों की मदद से खोजा गया, लेकिन जब उसका पता नहीं चल सका तो दुर्ग से SDRF की टीम को बुलाया गया। इसके बाद देर शाम को छात्र की लाश को तालाब से बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब फोन आया कि अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमराव गांव के तालाब में सुबह एक लड़का डूब गया। SDRF प्रभारी नागेंद्र सिंह ने तत्काल दुर्ग से टीम रवाना की। वहीं दोपहर 3 बजे SDRF टीम घटनास्थल पहुंची। जसिके बाद उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। लगभग 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शाम 6 बजे किशोर के लाश को तालाब से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद लाश को अमलेश्वर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।