संतोष देवांगन, पाटन : पाटन विधानसभा अंतर्गत जामगांव आर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरपा में आज 22 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे कार्रवाई कर रही है, बतादे की युवक का शव अभी पाटन हॉस्पिटल के मरच्युरी में रखा गया जिसका कल सुबह पोस्टमार्टम कर शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंपा जाएगा ।
जानकारी के मुताबिक पाटन विधानसभा अंतर्गत जामगांव आर थाना क्षेत्र के ग्राम सूरपा का रहने वाला 22 वर्षीय योगेंद्र देवांगन ने करेला नाला के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, कारण अज्ञात है, जाँच में जुटी पुलिस।




