पानीगांव का स्कूल हुआ जर्जर, शासन प्रशासन मौन जिम्मेदार कौन

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख सैयद बरकत अली गरियाबंद के साथ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद

गरियाबंद : गरियाबंद जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत बीरीघाट आश्रित ग्राम पानी गांव के शासकीय प्राथमिक शाला पानी गांव में हुई भवन जर्जर माध्यमिक शाला है भवन विहीन तिन कक्षाएं कर रहे हैं अतिरिक्त भवन में संचालित इस समस्या को लेकर ग्रामीण एवं बच्चे आक्रोश होकर शासन प्रशासन से कई बार अवगत कर चुके हैं।

शासन प्रशासन के आला अधिकारी कई बार संज्ञान लेने के लिए ग्राम पानी गांव स्कूल में आए आश्वासन देकर गये लेकिन आगे कोई सुनवाई नहीं हुई जो भवन आधा अधूरा पड़ा है उसके बारे में कोई सोचने समझने वाला नहीं है जब जब भी जांच मै आला अधिकारी आये आश्वासन दे देते गए की आधा अधूरा भवन जल्द से जल्द पूर्ण हो जाएगा लेकिन कई वर्ष बीत चुके इस भवन के बारे में कोई भी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

प्रेस वार्ता में कहा गया है कि अतिरिक्त भवन में कक्षा संचालित हो रहा है जिसमें तीनों कक्षा संचालित है जिसमें छठवीं सातवीं आठवीं का संचालित हो रही है जिसमें सन 2008 2009 में यह भवन आधा अधूरा पड़ा है कार्य एजेंसी के द्वारा इस भवन निर्माण के लिए दो से तीन बार आहरण हो चुका है क्या अब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका शासन प्रशासन से आग्रह है कि उक्त भवन निर्माण जल्द से जल्द हो जाए।

बच्चे जो यह कक्षा में बैठकर अध्ययन कर रहे हैं उस समस्या का निवारण हो सके और बच्चे के भविष्य सुधर सके उक्त स्कूल में एक शिक्षक होने से भी बहुत सारे समस्या का सामना करना पड़ रहा है शासन प्रशासन जल्द ही कुंभकरण की नींद से जागे और यह सारी समस्या का निदान करें जब जब संकुल केंद्र के समन्वयक शिक्षक भूषण चक्रधारी जी आते हैं तो तब तब मैं किशन सिन्हा शिक्षक एलबी माध्यमिक शाला पानी गांव सूचित कर ता हूं  .

लेकिन शासन प्रशासन मौन बैठे हैं जिस तरह की हमारी ओर से सुविधा है उसे हम काम चलाते हैं आ रहे हैं सीएससी के पास जिला प्रशासन के कुछ आदेश आए थे तो वह अपने और से जो कार्य वाही होनी चाहिए वह अपनी फोटो खींच कर लिए और आला अधिकारी को प्रेषित किए हैं लेकिन आगे होता है।

क्या शासन-प्रशासन जाने ग्रामीण का कहना है कि हमारे गांव में जो अधूरा भवन है उसे जल्द ही शासन-प्रशासन बनाएं और बच्चे की पढ़ाई में बाधा नहीं आ सके जब जब भी प्रशासन के अधिकारी आते हैं और कह कर जाते हैं कि हमने फोटो खींचकर ले रहे हैं आप निश्चिंत रहिए समस्या का जल्द निवारण हो जाएगा लेकिन जाने के बाद शासन प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आता शासन प्रशासन जाते ही चुप्पी साथ बैठ जाते हैं

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।