Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कवर्धा क्षेत्र में गाज गिरने से पत्ति-पत्नी की दर्दनाक मौत !

कवर्धा : कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से किसान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। सिंगापुर गांव में प्याज की फसल को बारिश से बचाने के लिए दोनों खेत में त्रिपाल लगा रहे थे। इसी समय बिजली गिरी गई। मामला पंडरिया पुलिस थाना क्षेत्र का है। यह घटना 18 मई रविवार की है। आवाज सुनकर आसपास के लोग खेत पहुंचे लेकिन गणेश पटेल उम्र 40 साल और मीरा पटेल उम्र 36 साल की थी। जिनकी गाज गिरने से हुई मौत। घटना के बाद परिजनों में शोक है।

गणेश ने अपने खेत में प्याज की फसल लगाई थी। अचानक मौसम बदला। आंधी और तूफान के साथ के साथ बारिश शुरू हो गई। बेमौसम हो रही बरसात से प्याज की फसल खराब हो सकती थी। जिससे किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता। इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ फसल बचाने पहुंचा था। जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का विवरण के लिए पहुंचे और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Exit mobile version