ओमप्रकाश साहू बने प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के दूसरी बार उपाध्यक्ष

रायपुर : प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का द्वितीय लिस्ट जारी हुआ जिसमें तहसील साहू संघ पाटन एवं परीक्षेत्रीय साहू संघ झीट के अंतर्गत अमलेश्वर डीह निवासी ओम प्रकाश साहू को पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।



प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का द्वितीय लिस्ट हुआ जारी…..

उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने ओमप्रकाश साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल साहू व उनकी समस्त टीम, अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री पवन साहू तथा अपने जिला, तहसील, परीक्षेत्रीय एवं स्थानीय साहू संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबके आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं तथा आप सबके द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण दायित्व पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा तथा साहू समाज को विकसित और समृद्ध बनाने की दिशा में आप सब के मार्गदर्शन में आगे भी निरंतर कार्य करते रहूंगा।



प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के दूसरी बार उपाध्यक्ष बने ओमप्रकाश साहू….

इस अवसर पर उन्होंने अपने पूर्वजों को याद करते हुए कहा कि यह सब पूर्वजों द्वारा दिये गए संस्कार के कारण समाज सेवा की प्रेरणा मिली..ज्ञात हो कि ओमप्रकाश साहू अमलेश्वर डीह के स्वर्गीय हुमन लाल साहू एवं श्रीमती कामिनी साहू सुपुत्र हैं। वही वही श्री साहू के नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है एवं समाज के युवाओं में नई ऊर्जा के साथ हर्ष और उल्लास है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।