*➡️ दिव्यांगों को मिली बस, जरूरतमंदों को सहायता सामग्री, 101 सदस्यों के साथ बना जिले का सबसे बड़ा क्लब*
*राजनांदगांव।*
सेवा, समर्पण और संगठन शक्ति का शानदार उदाहरण उस समय देखने को मिला जब लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी की आधिकारिक यात्रा भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना के साथ हुई। आयोजन स्थल सीआरसी दिव्यांग संस्था, ठाकुर टोला परिसर रहा, जहां समाजसेवी उद्योगपति एमजेएफ लायन बलदेव सिंह भाटिया द्वारा संस्था को बस भेंट की गई।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन विजय अग्रवाल, पद्मश्री लायन डॉ. पुखराज बाफना (पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन राजकुमार शर्मा, जोन चेयरपर्सन लायन शारदा तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी की संयुक्त आधिकारिक यात्रा का सफल आयोजन लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन अमित खंडेलवाल ने क्लब द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों एवं सदस्यता विस्तार की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि मिशन 1.5 सदस्यता अभियान के तहत पूरे डिस्ट्रिक्ट में सर्वाधिक नए सदस्य जोड़कर क्लब ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राजनांदगांव सिटी क्लब को पूरे डिस्ट्रिक्ट का सबसे बड़ा क्लब होने का गौरव भी प्राप्त हुआ है, जहां कुल 101 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पदाधिकारियों द्वारा मेडल, पिन एवं प्रमाण पत्र देकर क्लब को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अध्यक्ष अमित खंडेलवाल ने कहा कि यह सफलता क्लब के सभी सदस्यों, वरिष्ठजनों और मार्गदर्शकों के सहयोग से संभव हुई है। उन्होंने विशेष रूप से पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना एवं लायन शारदा तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से क्लब निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। लायंस क्लब सिटी के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण रहा कि क्लब के सदस्य एमजेएफ लायन अमित खण्डेलवाल एवं पीएमजेएफ लायन बल्देव सिंह भाटिया जी को सम्मानित किए जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के साथ क्लब ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सम्मान पूरे क्लब परिवार के लिए प्रेरणा, गर्व और हर्ष का विषय है। कार्यक्रम में लायन सुनील बर्डिया ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। वहीं क्लब सचिव लायन मयंक शर्मा ने बीते 9 महीनों में किए गए सामाजिक कार्यों एवं सेवा गतिविधियों की क्रमवार जानकारी दी। कोषाध्यक्ष लायन सुरेश शर्मा ने वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत कर पारदर्शिता का परिचय दिया। अध्यक्ष अमित खंडेलवाल एवं उनकी टीम ने सभी अतिथियों का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद दिव्यांग संस्था को प्रदान की गई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष अमित खंडेलवाल एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल (कोरबा) का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, आवश्यक किट एवं अन्य जरूरतमंद सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती स्मिता महोबिया (डायरेक्टर, सीआरसी), लायन सुशील पसारी, नंदकुमार अग्रवाल, प्रकाश सांखला, सुनील बर्डिया, सुदामा मोटलानी, रमेश गुप्ता, राजेश जैन राजू भाई, लायन शोभा चौरसिया, टीना खंडेलवाल, कंचन चौबे, मुकेश चौबे, संजय तेजवानी, तरणदीप अरोरा, रणदीप भाटिया, अशोक पवार, चंद्रिका सिन्हा, नरेंद्र साहू, नमन नशीने सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। ध्वज वंदन का पाठ लायन कंचन चौबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात पेंड्री स्थित होटल राज इंपीरियल के समीप संस्कारधानी लायंस राजनांदगांव सिटी आपका हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता है का स्वागत बोर्ड भी लगाया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन लायन गौतम बाफना ने प्रभावशाली और आकर्षक अंदाज में किया, जिसकी सभी ने सराहना की। लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी का यह आयोजन सेवा भावना, सामाजिक प्रतिबद्धता और संगठन क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि संगठित प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट 




