नव पदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया पदभार ग्रहण

कोण्डागांव : जिले के नव पदस्थ कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने शुक्रवार 5 जनवरी को पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच के अधिकारी  कुणाल दुदावत इससे पूर्व बिलासपुर में नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ थे।

कोण्डागांव जिले के निवर्तमान कलेक्टर दीपक सोनी ने कलेक्टर कुणाल दुदावत को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर  मनोज केसरिया सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।