गरियाबंद भाजपा सोशल मीडिया की नई कार्यकारिणी घोषित

 जिला एवं मंडल स्तर पर मिली नई जिम्मेदारियां

भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद सोशल मीडिया की नई कार्यकारिणी, जिला एवं मंडल टोली के संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, संगठन प्रभारी अमित चिमनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित वखारिया के मार्गदर्शन में की गई।

नई टीम के गठन के साथ संगठन को डिजिटल माध्यमों में और अधिक मजबूती प्रदान करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में जिले एवं मंडलों के सक्रिय, ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नई सोशल मीडिया टीम संगठन की नीतियों, उपलब्धियों एवं जनहित के कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही संगठन विस्तार, जनसंपर्क एवं डिजिटल अभियान को नई गति मिलेगी।

नई नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा सभी ने संगठन हित में पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।