सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही.. पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

दुर्ग-पाटन : दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन विकासखण्ड के बड़े ग्राम पंचायत सेलूद से होकर गुजर रहे भारत माला प्रोजेक्ट सिक्सलेन सड़क निर्माण कार्य जारी है। सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार की लापरवाही की वजह से 2 दिनों से सेलूद की आधी आबादी को भारी पेयजल संकट से गुजरना पड़ा।

गौरतलब हो कि, पाटन विकासखण्ड के सेलूद स्कूल मैदान के पास से सिक्सलेन सड़क बन रही है। सड़क निर्माण की जद में सोमवार को पेयजल पाइप लाइन छतिग्रस्त हो गया। जबकि, ग्राम पंचायत द्वारा सड़क निर्माण कार्य करने वालों को उक्त जगह से पेयजल पाइप लाइन गुजरने की बात बताई गई थी। लेकिन, निर्माण कार्य मे लगे हुए कर्मचारियों के द्वारा अनदेखा किये जाने की वजह से गाँव के आधी आबादी को पेयजल एवं निस्तारी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

सरपंच खेमिन साहू ने बताया कि, सिक्सलेन सड़क की जद में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी को 2 दिनों से एसडीएम पाटन को देने की कोशिश किया जा रहा है लेकिन मोबाइल नही उठाने के कारण से सम्पर्क नही हो पा रहा है l इधर समस्या से सिक्स लाइन सड़क निर्माण वालो को कोई फर्क नही पड़ रहा है l सड़क के दोनो तरह के पाइप को तोड़ने की वजह से समस्या गंभीर बनते जा रही है l

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।