7 मार्च को नहीं मिलेगा महतारी वंदन योजना का राशि… पीएम मोदी को नहीं मिल पाया समय…

रायपुर । महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) से मिलने वाली पहली किस्त की राशि को लेकर सभी महिलाएं इंतजार कर रही है। लेकिन साइंस कॉलेज मैदान में 7 मार्च को आयोजित होनी वाली महतारी वंदन सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय नहीं मिल पाने की वजह से स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में मोदी की गारंटी के तहत एक और गारंटी महतारी वंदन योजना महिलाओं को पहली किश्त जारी करने वाले थे। जल्द ही इस कार्यक्रम की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

आपको बता दे कि, पीएम मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य की भाजपा सरकारी महतारी वंदन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। वहीं इस योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 1 हजार रूपये हर महीने यानी साल में 12 हजार रूपये की यह आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातें में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। वहीं इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला, जिनकी उम्र 21 वर्ष से ज्यादा हो उनको मिलेगा। विवाहित महिला के साथ विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।

7 मार्च को 1 हजार रुपये की महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त का बेसब्री से इंतज़ार कर रही प्रदेश की महतारियों के लिए यह निराशाजनक खबर सामने आ रही है। महिला बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि, कल 7 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर नहीं की जाएगी। इसके लिए नई तारीख फिर से तय की जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ बुलाने को लेकर आमंत्रण की तैयारी की जा रही है ।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।