रायपुर : छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी वाले रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर जैसे कई शहरों से रोजाना यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक एक जुलाई से रेल पटरी पर लोकल ट्रेनें फिर दौड़ेंगी, रोज सफर करने वाले रेल यात्रियों को इससे काफी सुविधा मिलेगी।
बता दें कि कोरोना काल के करीब ढ़ाई साल बाद ये ट्रेने फिर से रेल पटरी पर दौड़ने जा रहीं हैं। इसका संचालन 1 जुलाई से होगा। और यह भी अपेक्षा की जा रही है कि रेलवे टिकट के दामों में भी कटौती हो सकती है। जिसके बाद दुर्ग-भिलाई और कुम्हारी के लोग मात्र 10 रुपए में यात्रा कर सकेगें। वही मासिक पास वाले यात्रियों को इससे काफी राहत मिलेगी।
बता दे की कोरोना काल के बाद से रोज अप एण्ड डाउन करने वाले यात्रियों को किराए में अच्छी खासी राशि देनी पड़ती थी, और तो और खुद के वाहन से आने जाने पर भी पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण लंबा खर्च उठाना पड़ता था। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक जैसी समस्याओं का भी सामना भी करना पड़ता था। जाहिर है कि लोकल ट्रेनों के शुरू होने से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है।




