श्रीमद् भागवत सुनने से सारे दुख व कष्ट अपने आप मिट जाते हैं – तरुण सिन्हा

राजनांदगांव : खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंजाल कला में भागवत कथा में कांग्रेस नेता तरूण सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने ने कहा कि ग्राम मुंजाल कला मे रहने वाले सभी ग्रामवासी सौभाग्यशाली जो इस कथा के रसपान से आज मुंजाल कला वृंदावन जैसे लग रहा है गांव छोटा जरूर है लेकिन यहां के रहने वालों का दिल बहुत बड़ा और धर्म प्रेमी है इसीलिए यहां पर भगवान साक्षात राधा रानी का विराजमान है हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम रुक्मणी विवाह में सम्मिलित होकर राधा रानी जी का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला यहां पर सभी धर्म प्रेमी रहते हैं।



तरुण सिन्हा ने कहा कि श्रीमद् भागवत सुनने से सारे दुख और कष्ट अपने आप मिट जाते हैं। यहां के लोग बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि छोटे से गांव में इतनी बड़ी रचना करके यह कार्यक्रम कराने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता पैसा सभी कमाते हैं। परंतु उस पैसे का सदुपयोग धर्म के काम में लगे उससे बड़ा कोई कार्य नहीं होता है।



तरुण सिन्हा का स्वागत ग्राम वासियों ने गाजे-बाजे से किया साथ ही तरुण सिन्हा ने सभी ग्राम वासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी ग्राम वासियों को किसी भी प्रकार की कोई मदद हो तो पूरा करने की बात कही। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश शुक्ला जी कुमर्दा के सरपंच दिनेश ठाकुर जी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शरद चंद्राकर जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानव अधिकार के अध्यक्ष प्रकाश मोडघर जी ग्राम के सरपंच उपसरपंच ग्राम पटेल और ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित रहे एवं कथा सुनाएं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। तरुण सिन्हा ने सब का हृदय से धन्यवाद अभिवादन किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।