गरियाबंद : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत एवं जिला प्रभारी रोहित माहेश्वरी के निर्देशानुसार आज मंडल स्तरीय एक दिवसीय पुतला दहन का कार्यक्रम गोहरापदर मंडल में संपन्न हुआ प्रदेश सरकार की नाकामी कांग्रेसी सरकार की लापरवाही दिनों दिन बढ़ते अत्याचार एवं ढुलमुल कानून व्यवस्था को लेकर के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने सभी मंडलों में कांग्रेसी सरकार एवं भूपेश बघेल का पुतला दहन करने का एवं विरोध करने का आह्वाहन किया था।
इसी तारतम्य में आज गोहरापदर मंडल में भाजयुमो जिला अध्यक्ष डॉक्टर योगीराज माखन कश्यप के नेतृत्व में पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगीराज माखन कश्यप ने कहा कि जिला गरियाबंद में आज 6 मंडलो में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम हुआ है । पूरे छत्तीसगढ़ में कानूनी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है प्रदेश में आए दिन चोरी डकैती मर्डर बलात्कार जैसे अपराधी घटनाक्रम सामान्य बात हो गई है प्रदेश के भोले भाले जनता अपने आप को असुरक्षित एवं असहज महसूस कर रहे हैं।

डॉक्टर योगीराज माखन कश्यप ने कहा कि “कांग्रेस सरकार का भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में नहीं राष्ट्र में पूरा फेल” यह टैगलाइन देते हुए पुतला दहन का कार्य को अंजाम दिया भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में कहा सरकार को ना तो जनता की फिक्र है नाही व्यवस्था की प्रदेश में जिस स्तर पर अपराधिक घटनाक्रम बढ़ा है वह भयावह स्थिति उत्पन्न कर सकता है समय रहते इसको ना रोका गया तो आने वाले दिनों में घर से बाहर निकलना भी दूभर हो जाएगा जल्दी से जल्दी कानून व्यवस्था को सही करें नही तो आनेवाले दिनों में गांव गांव में उग्र आंदोलन होगा।
पुलिस प्रशासन मौजूद रहा पुतला को छुड़ाकर बुझाकर अपने कब्जे में ले लिया,पुतला दहन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,पि.व.मोर्चा जिला महामंत्री जयराम साहू,मंडल अध्यक्ष लंबोदर साहू,भाजयुमो जिला प्रचार प्रसार मंंत्री चंद्रप्रकाश साहू,युवा मोर्चा महामंत्री कीर्तनराम यादव,उपाध्यक्ष शोभाचन्द साहू,कोषाध्यक्ष देवीसिंह नागेश,मंंत्री गुनसागर यादव,मीडिया प्रभारी दीपक सागर,खुदेश्वर यादव,माधव नागेश,रायसिंह यादव,जोहनलाल यादव,लिंगराज मांझी,यशकुमार यादव,कुंजन मांझी,गजेंद्र तिवारी,सुरेश यादव,सेवकराम पांड़े,तुलसीराम साहू,लिकेश वैष्णव,पदमन नागेश,तुलसी सेन,रोहित नागेश सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




