जैसा मेरी माँ के साथ हुआ , किसी और के साथ ना हो, लक्ष्मी नारायण अस्पताल बंद होना चाहिये – गजेंद्र मरकाम

 

किरीट भाई ठक्कर , गरियाबंद। हमारे सुधि पाठकों को सम्भवतः ये याद ही होगा,कि 6 मई हमने अपने न्यूज पोर्टल ” छत्तीसगढ़ 24 न्यूज,में एक खबर प्रसारित की थी , जिसका शीर्षक था – ना मरीज के साथ ना आपके स्वास्थ्य के लिये , ये अस्पताल खड़े हैं आयुष्मान कार्ड के लिये, हमने बड़ी गंभीरता से, स्वास्थ्य सेवाओं में, साथ ही आयुष्यमान “कार्ड,में मेडिकल माफ़िया गैंग की सुनियोजित लूट को रेखांकित किया था। किंतु हमें अफसोस है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नही लिया ? ऐसा आभाषित होता है कि हमारी खबर / रिपोर्टिंग को महज मीडिया की खुन्नस समझ लिया गया। हमें इस बात का भी बेहद अफसोस है कि प्रशासनिक लापरवाही की वजह से एक आदिवासी महिला की मौत गलत ऑपरेशन/ ईलाज के कारण हो गई। अब उसके पुत्र गजेंद्र की मांग है कि छुरा का उक्त अस्पताल बंद होना चाहिये, ताकि और किसी को अपनी जान ना गवानी पड़े।

जिन दिनों हम मेडिकल माफ़िया की लूट को जाहिर करती रिपोर्टिंग की जानकारी जुटा रहे थे, सम्भवतः उन्ही दिनों मैनपुर ब्लॉक के कुल्हाड़ीघाट निवासी महिला गेन्दूबाई के साथ छुरा के एक निजी अस्पताल में ईलाज के नाम पर निर्मम अत्याचार हो रहा था। हमने 6 मई 2024 को उपरोक्त शीर्षक से समाचार का प्रसारण किया था, 10 मई 2024 को गेन्दूबाई ने दम तोड़ दिया। हमने लिखा था कि गांव कस्बों में बड़ी संख्या में बड़े बड़े अस्पताल या नर्सिंग होम खोल दिये गये है, जहां कोई डॉक्टर नही होता, किन्तु बड़ी बड़ी गंभीर बीमारियों के ईलाज के दावे किये जाते हैं। हमने लिखा था कि इन अस्पतालों में फर्जी मरीज भर्ती किये जाते है और फर्जी आयुष्मान क्लेम किये जाते है। इस लेख में छुरा का भी स्पष्ट जिक्र था।
सरकार ने जनता के स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखकर गरीबों लिये आयुष्यमान भारत कार्ड जारी किया, किन्तु ऐसा लगता है ये कार्ड मेडिकल माफ़िया की सुविधा का और लूट का आधार बन गया है।

2022 में की गई थी लिखित शिकायत

गरियाबंद नगर के एक जागरूक पत्रकार खेलन महिलांगे द्वारा अक्टूबर 2022 में छुरा स्थित श्री संकल्प छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल तथा लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल की जांच एवं भौतिक सत्यापन के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को लिखित शिकायत की थी, महिलांगे ने जांच के लिये उच्च स्तरीय समिति गठन की भी मांग की थी, कोई ध्यान नहीं दिया गया। परिणाम आपके सामने है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।