प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सरकार से नाराज

ज्ञात हो कि आज दिनांक 21 5 2022 को कर्मचारी भवन सप्रे शाला रायपुर में छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन सीटू संघ कि आज बैठक हुई जिसमें प्रदेशभर से सभी जिला अध्यक्षों एवं जिले के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

प्रदेश अध्यक्ष पदमावती साहू ने बताया की 50 दिन के आंदोलन के बाद कांग्रेस की सरकार हमारे पंडाल में लगातार आती थी और हमारी मांगों को पूरा करने की बात करती थी एवं हमारे संघ को जन घोषणा पत्र में लिख कर भी दिए कि जैसी हमारी सरकार आएगी आप लोगों का कलेक्टर दर करेंगे ।

आज 3 वर्ष बीतने के बाद हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है और कोई सकारात्मक पहल नहीं किया जा रहा है जिसके लिए प्रदेश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सरकार से नाराज हैं और दुखी भी है कि एक बड़ा महिलाओं वर्ग है जो शासन की ओर देख रहा है कि वह हमारी मांगों को जल्द पूरा करेंगे लेकिन सभी की मांग पूरी हो रही है और हम लोगों को अनदेखा किया जा रहा है।

महंगाई को देखते हुए अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है जिसके लिए शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपने एक सूत्रीय मांग शासकीय कर्मचारी घोषित करते तक जन घोषणा पत्र में जो वादे किए थे कलेक्टर दर उसे तत्काल पूरा करें जिसके लिए 2 दिन का महापड़ाव रायपुर के राजधानी में रखा गया है ।

9 एवं 10 जून को प्रदेशभर की लाखों महिलाएं 2 दिन ,रात संघर्ष करेंगे और अपनी मांगों को मांगते हुए उनके वादों को याद दिलाएंगे इसके बाद भी शासन हमारी मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो प्रदेश की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 7 जुलाई से 11 जुलाई तक 5 दिन का निश्चित कालीन आंदोलन राजधानी में करेंगे।

इस पर भी शासन की आंखें नहीं खुलती है तो समस्त बहने अनिश्चितकालीन में चले जाएंगे इसलिए शासन हमारे लिए सकारात्मक रवैया अपनाते हुए जल्द हमारी मांगों को पूरा करे। इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं एवं सहायिका सहित प्रांतीय पदाधिकारी गजेंद्र झा, भुनेश्वरी तिवारी, सुधा रात्रे आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।