KBC में भाग लेकर लौटी संस्‍कारधानी की कु.कोमल गुप्ता ने बढ़ाया गौरव – कुलबीर

राजनांदगांव : सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति शो में भाग लेने वाली शहर की वेटलिफ्टर सुश्री कोमल गुप्‍ता का शहर कांग्रेस कमेटी ने घर पहुंचकर सम्‍मान किया। गौरतलब है कि आगामी 01 सितंबर को कौन बनेगा करोड़पति का वह एपिसोड टेलीकॉस्‍ट होगी जिसमें सुश्री कोमल महानायक अमिताभ बच्‍चन के कठिन सवालों का जवाब देती दिखाई देंगी।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नंदई स्थित निवास पहुंचकर सुश्री कोमल गुप्ता को शॉल-श्रीफल से सम्मानित कर मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि कोमल गुप्ता फिल्म इंडस्ट्रीज के महानायक अभिताभ बच्चन के साथ केबीसी के हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी।

उन्‍होंने कहा कि इस उपलब्धि से पूरे शहर व प्रदेश का गौरव बढ़ा है। जिसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा उनका सम्मान किया जा रहा है। मैं इस होनहार बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और वे आगे बढ़ते रहे और देश, प्रदेश व जिले का नाम इसी तरह रौशन करती रहे।

इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, नासिर जिंदरान, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, योगेन्द्र प्रताप सिंह, केके सिंग, अतुल शर्मा, डा.कुमार, खिलेश बंजारे, मजहर खान, मोहन चुनूरकर, विजय अग्निहोत्री, शुभम कसार, संदीप जायसवाल, मुन्ना अग्रवाल, सतीश सोनपिपरे, शाबिर जिंदरान, इसराइल मुगल सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

राजनांदगांव से दीपक साहू

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।