किच्चा सुदीप ने जीता फैन का दिल, सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का देखे लाइव

रायपुर : मक्खी फिल्म का विलन का किरदार को निभाया था साउथ के एक्टर किच्चा सुदीप ने। एक्टर सुदीप बीते दो दिनों से रायपुर में हैं। और यहां वो बतौर फिल्म स्टार ही नही बल्कि बतौर क्रिकेटर पहुंचे हैं। रायपुर में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग CCL खेला जा रहा है। जिसमे कर्नाटका बुलडोजर्स टीम में किच्चा सुदीप शामिल हैं।

राजधानी रायपुर के वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक्टर किच्चा सुदीप की टीम बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के सामने है। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग CCL के आयोजन में फिल्मी इंडस्ट्री के अलग-अलग प्रदेश के कलाकार खेल रहे हैं। जैसे बिहार की टीम में मनोज तिवारी, रविकिशन जैसे स्टार्स भी हैं। मुंबई की टीम में सोहेल, रितेश, सुनील शेट्‌टी हैं, जो रायपुर में पहुंच चुके हैं, और वे क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे।

राजधानी रायपुर में आज शनिवार को खेले जा रहे मैच में बंगाल टाइगर के बंगाली सिनेमा के कलाकारों ने टॉस जीतकर बैटिंग की। एक्टर किच्चा सुदीप की टीम कर्नाटका बुलडोजर्स ने फील्ड काे संभाला है, किच्चा सुदीप खुद विकेट कीपिंग कर रहे हैं। बता दे की राजधानी रायपुर में खेले जा रहे इन मैचेस से पहले सुदीप ने मैदान में प्रैक्टिस की है। इस दौरान उन्होंने खुद ग्राउंड स्टाफ पुरषोत्तम बंजारे और रामनाथ यादव के साथ तस्वीरें क्लिक कीं और उनका हौसला बढ़ाया।

देखे लाइव – 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।